HomeJobBihar Office Attendant Vacancy 2022: बिना परीक्षा दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, आज...

Bihar Office Attendant Vacancy 2022: बिना परीक्षा दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, आज ही इस भर्ती के लिए करें अप्लाई


Sarkari Naukri: अगर आप बिना किसी परीक्षा दिए सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए यह सुनहरा अवसर है। बिहार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DST) के क्षेत्रीय कार्यालयों में ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती (Bihar Office Attendant Recruitment 2022) निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट dst.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा। इस भर्ती (Bihar Office Attendant Vacancy 2022) के माध्यम से ऑफिस अटेंडेंट के 238 पदों को भरा जाएगा। नीचे भर्ती की डिटेल्ड जनकारी के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

Bihar Office Attendant Recruitment 2022 Notification

Bihar Office Attendant Vacancy 2022 वैकेंसी डिटेल
कुल पद- 238

अनारक्षित वर्ग- 99 पद
ईडब्ल्यूएस वर्ग- 24 पद
एमबीसी- 40 पद
एससी- 65 पद
एसटी- 2 पद
पिछड़े वर्ग की महिलाएं- 8 पद

महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 23 सितंबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 31 अक्टूबर 2022

शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

उम्र सीमा
ऑफिस अटेंडेंट के लिए जो भी उम्मीदवार अप्लाई करने वाले हैं उनकी उम्र 18 वर्ष से 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। भर्ती के नोटिफिकेशन में डिटेल जानकारी दी हुई है। आवेदन से पहले पढ़ लें।

सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर उम्मीदवारों को 10वीं में प्राप्त अंको के आधार पर चुना जाएगा। एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और पदों के तीन गुना उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।



Source link

RELATED JOB
- Advertisment -

Most Popular